Mandir Wali Shaam
ek yaad jahan sab kuch apna sa tha

शुरुआत से अब तक,
अगर कोई एक जगह है जो हर बार अपना-सा लगी,
तो वही —
जहाँ हम पहली बार साथ गए थे,
हाँ, मैं मलाई मंदिर की ही बात कर रहा हूँ —
हमारा अपना मंदिर।
याद है आपको?
वो देर शाम का लम्हा, जब हम पहली बार वहाँ बैठे थे साथ,
जैसे सदियों पुरानी कोई पहचान हो हमारी,
जैसे रूहें पहले ही मिल चुकी हों कहीं,
है न?
गर्मी की वो शाम,
जब हवा ने अचानक ठंडक ओढ़ ली थी,
और हम मंदिर के पास ज़मीन पर साथ बैठे थे —
नीले आसमान को तकते हुए।
उसी वक़्त आसमान भी जैसे हमारा स्वागत कर रहा था —
एक तरफ़ उड़ते जहाज़,
दूसरी तरफ़ birthday celebration का चमकता drone show,
और बीच में मंदिर —
अपनी जगमगाती रौशनी में नहाया हुआ,
एक दिव्यता का एहसास बना रहा था —
जैसे ईश्वर भी मुस्कुरा रहे हों हमारी ओर देखकर।
वो शाम... सच में कोई जादू थी,
हम भूल ही गए थे कि घर भी लौटना है,
वक़्त बीत गया, और हम बस साथ थे —
उस वक़्त का हर पल जैसे रूह में उतरता जा रहा था।
याद है?
आपने उस दिन हँसते हुए मेरे गाल पर
हल्के से मारा था —
नरम सा, अपनापन सा,
जिसने पहली बार ये समझाया कि
"कभी-कभी मोहब्बत, लफ़्ज़ नहीं, छू जाने में होती है।"
और ये सब —
बस कुछ मुलाक़ातों में हुआ था।
सच कहूँ?
हर शाम जो हमने साथ बिताई, उसमें कोई न कोई जादू था...
पर जादू... आप थीं।
एक शाम तो हम यूँ बातों में खो गए थे,
कि library में अपना bag तक भूल आए थे।
(हाँ, वही library, जहाँ पहली नज़र पड़ी थी...)
और उस दिन,
जब आपने कहा था —
"Avinash, mujhe tumhare saath safe laga..."
तो यक़ीन मानिए,
ज़िन्दगी में उससे प्यारा कोई जुमला,
कोई एहसास, मैंने अब तक नहीं सुना।
Comments