Poetry Farm  ·  Every poem you write here is a seed — plant yours today
Poetry Farm - Blog
Sign in Join free
Love and Romance Poems

Woh Pehli Baarish...

ek bheega hua pal, ek yaadgaar din

Woh Pehli Baarish...

Ek bheega hua pal, ek yaadgaar din


वो पहली बारिश...
जो सबका सपना होती है,
हमारे लिए तो जैसे कोई khuda ki likhi kahaani थी।

Asita Park की वो shaam,
जहाँ हम साथ पहुँचे थे —
ना कोई भारी बातें, ना कोई दिखावा,
बस एक सुकून सा —
जैसे दुनिया रुक गई हो हमारे लिए।

मैं बेहद खुश था...
जैसे किसी सपने में चल रहा हूँ,
तैयार था उस walk के लिए —
जहाँ हर क़दम एक yaad बन जाए।

हमने उतार दिए अपने चप्पल-जूते,
और चल दिए उस भीगे रास्ते पर —
जहाँ हमारी हँसी, बारिश की बूंदों से भी ज़्यादा प्यारी लग रही थी।

और फिर…
Prakriti ने हमारा साथ थाम लिया,
बारिश आई — बिन बुलाए मेहमान की तरह,
मगर uska हर कतरा जैसे hamare naam likha tha।

हम झील के किनारे बैठे थे,
और पीछे कहीं से वो गाना बजा था:
"तेरी बिंदिया रे... सजन बिंदिया ले लेगी तेरी निंदिया..."
क्या आपको याद है वो?
बस उस गीत ने जैसे उस पल को मोहब्बत की मूरत बना दिया।

फिर हम बच्चे बन गए,
बिना झिझक, बिना लिहाज़ के —
पानी में कूदे, दौड़े, छींटे उड़ाए,
एक-दूसरे पर पानी डाला,
हँसे — जैसे पूरी कायनात हमारी मुस्कुराहट में छुपी हो।

हमने साथ cycling की — हमारी पहली सवारी,
मैंने आपको पीछे बैठाकर चलाया...
फिर आपने भी चलाई —
और हम दोनों ने उस छोटी सी ride में पूरी दुनिया नाप ली।

पानी में एक-दूसरे को गिराना,
हँसना, भीग जाना —
वो पल जैसे किसी bachpan ke sapne की तरह जिया हमने।

और फिर जब जाने लगे —
हमारे एक-एक चप्पल और जूते गायब थे...
हम ढूंढ़ते रहे, नहीं मिले,
फिर उसी बस स्टॉप पर जो तस्वीर ली थी न हमने?
वो तस्वीर आज भी मुस्कुराती है मेरे दिल के फ़्रेम में।

बड़े-बड़े चप्पल पहनकर घर लौटे थे,
और अगली सुबह लौटाए थे हँसते हुए...
जैसे ये पूरा दिन किसी khuda ne sirf hamare liye likha ho।

वो दिन…
इतना ख़ूबसूरत इसलिये भी था,
क्योंकि इतने पास होकर भी,
हमारे बीच एक मासूम-सी दूरी थी —
जो शायद उस रिश्ते की पवित्रता थी।

Advertisement
Poetry runs on coffee.

If a poem moved you, tip the poet — or fuel the whole Farm.

Tip singh_avi_1999 Support the Farm
singh_avi_1999
Written by

singh_avi_1999

Advertisement

Comments

Leave your comment...

Advertisement