Poetry Farm  ·  Every poem you write here is a seed — plant yours today
Poetry Farm - Blog
Sign in Join free
Love and Romance Poems

Pehli Nazar Ka Sukoon

pehli mulaqat ke naam

Pehli Nazar Ka Sukoon

मैंने पहली बार जब आपको library में देखा था,
यूँ लगा—दिल ने किसी सदी से आप ही को रेका था।

ना आवाज़ थी, ना कोई तआरुफ़ का लम्हा,
पर वो सुकून... जैसे रूह को खुदा से रिश्ता मिला था।

माथे की बिंदी—जैसे रौशनी का कोई बूँद हो चुप,
हर तारे ने उस लम्हे थाम लिया अपना रुख।

चेहरे पर mask था, पर आँखें कुछ कहती थीं,
हर झलक में मोहब्बत की एक दुआ बहती थीं।

वो बाल, जो चेहरे पर साया करते थे,
जैसे पर्दा कोई जन्नत का, जो दीदार से डरते थे।

मैं चुप था, मगर हर पल बस आपमें ही डूबा रहता,
ख़्यालों में एक आप थीं, और दिल बस वहीं ठहरा रहता।

जब आप दिखती थीं, वक़्त सिमट जाता था,
साँसें रुक जाती थीं, दिल कुछ कह नहीं पाता था।

पर डर भी था... कहीं आप ग़लत ना समझ लें,
मेरी चुप नज़रें, कहीं बेअदबी का सबब ना बन लें।

इसीलिए मोहब्बत को चुपचाप निभाया मैंने,
हर दिन आपको बस दूर से सजदा सा किया मैंने।

फिर एक दिन, हौसले की ऊँगली थामकर लिखा आपको,
social media की राह से दिल रखा आपके रोबरू।

महीनों बाद जब पहली मुलाक़ात का मौसम आया,
वो दिन... मेरे जीवन का सबसे हसीं साया।

Campus का वो कोना अब भी मुझसे बातें करता है,
जब भी वहाँ बैठता हूँ, दिल फिर से वो लम्हा जी उठता है।

उस रोज़ आपको देखा — दिल भर के, चुपचाप, बेख़ौफ़,
वो आवाज़, वो लम्हा — जैसे हर एहसास हो गया साफ़।

और उसी पल — ना जाने क्या हुआ,
आपको देखते ही, जैसे मैं ख़ुद को ही भूल गया।

Advertisement
Poetry runs on coffee.

If a poem moved you, tip the poet — or fuel the whole Farm.

Tip singh_avi_1999 Support the Farm
singh_avi_1999
Written by

singh_avi_1999

Advertisement

Comments

Leave your comment...

  • Maryline 1 year ago
    please share and english verson as well, so the reader who cannot translate can see the good poem you have written
Advertisement