संजय वन से मंदिर तक
यादों के रास्ते, जहाँ सिर्फ़ हम थे...

अगर कभी यादों की बात चले,
तो संजय वन का ज़िक्र कैसे छूट सकता है?
जहाँ हर तरफ़ हरियाली थी,
और हम...
बस चलते जा रहे थे —
न रास्ता पूछा,
न मंज़िल का पता था,
सिर्फ़ तुम्हारा हाथ था और वो भरोसा,
कि जहाँ तुम हो, वहाँ सब कुछ अच्छा ही होगा...
वो छोटी सी धार —
जिसके पास हम घंटों बैठे रहे,
पानी में पाँव डाले —
न कोई बात, न कोई जल्दी,
सिर्फ़ एक बिस्किट, कुछ मुस्कानें,
और तुम्हारे चेहरे की वो शांति —
जो मुझे दुनिया भर का सुकून दे गई।
तुमने कहा था,
"मुझे ये जगह अच्छी लगी..."
पर मुझे तो तुम सबसे अच्छे लगे,
उस जगह से,
उस मौसम से,
उस बिस्किट से भी ज़्यादा...
फिर हम थोड़ा और भटक गए —
तुमने मेरे लिए कुछ खाने को लाया,
और मैं... हँसते-हँसते
बिना संकोच सब खा गया।
तुमने कुछ नहीं कहा,
बस मुस्कुरा दी थी —
जैसे कह रही हो,
"खुश हो ना? बस वही काफ़ी है..."
और फिर,
जैसे हर दिन की शाम को एक दुआ चाहिए होती है,
हम लौट आए —
अपने मंदिर।
मलाई मंदिर।
वही जगह,
जहाँ हर शाम
तुम मुझे अपनी लगती थीं,
और मैं...
एक भक्त की तरह
तुम्हारी आरती करने लगता था —
अपनी आँखों के दीप से।
Comments